हिमाचल में कांग्रेस के 2 विधायक BJP में शामिल

18 Aug 2022 14:46:46


BJP
पवन काजल और लखविंद्र राणा ने छाेड़ी पार्टी; CM ने दिल्ली में दिलाई सदस्यता हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार काे बड़ा सियासी उलटफेर देखने काे मिला. कांग्रेस के दाे विधायक भाजपा में शामिल हाे गए. कांगड़ा से विधायक पवन काजल और नालागढ़ से विधायक लखविंद्र राणा ने BJP का दामन थाम लिया है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के दिल्ली दफ्तर में दाेनाें विधायकाें काे पार्टी की सदस्यता दिलाई.बेशक कांग्रेस के दाे विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. इस बीच भाजपा विधायक अनिल शर्मा भी कांग्रेस में शामिल हाे सकते है.
 
कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पार्टी में जल्द शामिल कर BJP काे भी झटका देने की तैयारी कर ली है. पार्टी इसे डेमेज कंट्राेल के ताैर पर देख रही है.इस बीच राज्य के बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और कांग्रेस नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बीती रात सुंदरनगर में हुई गुप्त बैठक के बाद सियासी गलियाराें में अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हाे गया है. इन चर्चाओं काे सुखविंद्र सुक्खू का वह बयान हवा दे रहा है जाे उन्हाेंने सदन में दिया था. दरअसल, सुक्खू ने सदन में कहा था कि जयराम सरकार के कुछ मंत्री भी कांग्रेस के संपर्क में है.यही वजह है कि राज्य महेंद्र सिंह और सुक्खू की इस मुलाकात के अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.
Powered By Sangraha 9.0