राष्ट्रमंडल खेल : भारत के तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता

05 Aug 2022 16:13:20
 
 
 

Medal 
 
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के तेजस्विन शंकर ने पुरुषाें की ऊंची कूद स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता.बुधवार काे एक्सेलेंडर स्टेडियम में शंकर के 2.22 मीटर के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्हाेंने राष्ट्रमंडल खेलाें में ऊंची कूद स्पर्धा में भारत काे पहला पदक दिलाया.बहामास के पूर्व विश्व और राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन डाेनाल्ड थाॅमस ने शंकर के साथ में 2.22 मीटर ऊंची कूद लगायी, लेकिन भारतीय ने कांस्य अर्जित किया क्याेंकि उन्हाेंने अपने सभी कूदाें में 2.10 मीटर, 2.15 मीटर, 2.19 मीटर और 2.22 मीटर काे पहले ही प्रयास में इस बाधा काे पार कर लिया.
Powered By Sangraha 9.0