आनंद बने फिडे उपाध्यक्ष, वाेर्काेविच अध्यक्ष

08 Aug 2022 17:33:57
 
 

Chess 
 
रूस के आर्केडी ड्वाेर्काेविच रविवार काे शतरंज ओलंपियाड के दाैरान ममल्लपुरम में हुए चुनावाें में पुन: अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के अध्यक्ष चुने गये, जबकि भारत के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद काे उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. फिडे ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, आर्केडी ड्वाेर्काेविच काे 16 के मुकाबले 157 मताें के साथ अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया.विश्वनाथन आनंद नए फिडे उपाध्यक्ष हैं. आनंद से पहले फ्रांस के ग्रैंडमास्टर बकर काेएटली फिडे उपाध्यक्ष थे
Powered By Sangraha 9.0