द्राैपदी मुर्मू ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

09 Nov 2023 15:53:42

Badrivishal
 
राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने बुधवार काे उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ धाम पहुंचकर, भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए उन्हाेंने देश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इससे पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की अगवानी की. मुर्मू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच, भारतीय वायुसेना के हेलीकाॅप्टर से बुधवार सुबह 10:20 बजे बदरीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंचीं. जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री, बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अन्य जनप्रतिनिधियाें सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने उनका स्वागत किया. यहां से वह काफिले के साथ मंदिर पहुंची और मंदिर में बदरी विशाल की वेद पाठ एवं विशेष पूजा की. बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थ पुराेहिताें ने वैदिक मंत्राेच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न की. मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र, उपाध्यक्ष किशाेर पंवार एवं अन्य पदाधिकारियाें ने राष्ट्रपति काे बद्री विशाल का प्रसाद एवं अंग वस्त्र भेंट किया.
Powered By Sangraha 9.0