ख‹डकी MH में ‌‘सतत चिकित्सा शिक्षा' कार्यक्रम संपन्न

देशभर से आर्थोपेडिक सर्जन्स ने अपने पूर्व पेशेंट्स के साथ अनुभव साझा किए

    09-Nov-2023
Total Views |

k 
 
पुणे, 8 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
खड़की के मिलिट्री हॉस्पिटल द्वारा 4 से 5 नवंबर 2023 को ‌‘आर्थ्रोस्कोपी एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन अपडेट 2023' नामक दो दिवसीय सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा) का आयोजन किया गया था. जिसका विषय ‌‘द सोल्जर एथलीट' था. इस कार्यक्रम में देशभर से आर्थोपेडिक सर्जन अपने पूर्व पेशेंट्स के साथ उपस्थित हुए थे और उन्होंने कार्यक्रम में खेल चोटों के निवारक, उपचार पर अपने विचार एवं सर्वोत्तम अभ्यास साझा करें. इस कार्यक्रम का उद्घाटन 4 नवंबर 2023 को एएफएमसी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल द्वारा किया गया था. इस दौरान संचेती ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पराग संचेती भी उपस्थित थे जिन्होंने अपने जीवन यात्रा को साझा किया.
 
कार्यक्रम में आर्थोपेडिक समुदाय ने अपने शिक्षकों और एएफएमसी के पूर्व प्रोफेसरों को सम्मानित किया और आर्म्ड फोर्सेज में आर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट दृष्टि और अग्रणी योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. एक सैनिक चाहे हिमालय की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ रहा हो, या थार की प्रचंड गर्मी से गुजर रहा हो, या सात समुद्रों के माध्यम से सेलिंग कर रहा हो तो वह किसी विशिष्ट एथलीट से अलग नहीं हैं. वहीं उन्हें हर-पल प्रशिक्षण के दौरान अपने प्रदर्शन को अधिकतम करने के लिए उन्हें चरम शारीरिक और मानसिक रूप में रहना होता हैं. इसीलिए यह कार्यक्रम ‌‘द सोल्जर एथलीट' विषय पर आधारित था. कार्यक्रम में ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने सर्विस ऑर्थो पेडिक्स पर सत्र, खेल पुनर्वास वर्कशॉप, एक कैडवेरिक वर्कशॉप, हैंड्स ऑन वर्कशॉप एवं हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के लिए एक रोबोटिक सिम्युलेटर को आयोजन किया था. ताकि जो सैनिक खेल के मैदान और युद्ध के मैदान में गंभीर चोटों की वजह से नहीं आ रहे हैं. वह दोबारा आए और चोटों से मुक्त हो जाए.