बढ़ते तापमान को रोकने उपाय करना जरूरी : रजनीश सरीन

06 Dec 2023 13:22:23
 
e
 
पिंपरी, 5 दिसंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
वातावरण में तापमान बढ़ने से सजीव सृष्टि पर असर पड़ता है और शारीरिक तनाव के साथ अस्वस्थता महसूस होती है. इसके लिए मानव के साथ-साथ अन्य जीवों की भी रक्षा करना आवश्यक है. हालांकि पिंपरी-चिंचवड़ शहर में तापमान अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में कम है, लेकिन शहर में तापमान को बढ़ने रोकने के लिए उपाय किए जाने चाहिए. दिल्ली स्थित सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरोन्मेंट (सीएसई) के कार्यक्रम निदेशक रजनीश सरीन ने यह राय व्यक्त की. पिंपरी-चिंचवड़ मनपा व सीएसई के संयुक्त तत्वावधान में चिंचवड़ के ऑटो क्लस्टर ऑडिटोरियम में ‌‘शहरी तापमान और स्वच्छ हवा के संबंध में उपाय' विषय पर आयोजित कार्यशाला में वे बोल रहे थे.
 
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले पाटिल, विजयकुमार खोराटे, शहर अभियंता मकरंद निकम, सह शहर अभियंता प्रमोद ओंभासे, मनोज सेठिया, उपायुक्त मनोज लोणकर, जोनल अधिकारी अमित पंडित, अन्ना बोदड़े, राजेश आगले, सीताराम बहुरे, उमेश ढाकणे, जनसंपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक आदि मौजूद थे. मनपा आयुक्त शेखर सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से उपस्थितों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा, पिंपरी-चिंचवड़ शहर में अच्छे रहन-सहन के लिए हवा की गुणवत्ता अच्छी रखना जरूरी है और इसके लिए मनपा प्रयास कर रही है. राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम 2019 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था. इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहर शामिल हैं और पिंपरीचिंचव ड भी शामिल है. इस कार्यक्रम के तहत्‌‍ 2024 तक शहर में वायु प्रदूषण को 20 से 30 प्रतिशत तक कम करने का प्रस्ताव है. इसके लिए मनपा ने विभिन्न उपाय लागू किये हैं और वायु प्रदूषण नियंत्रण टीमें नियुक्त की गयी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए इन टीमों द्वारा जारी निर्दे शों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है.
Powered By Sangraha 9.0