प्रमोद खैरनार क्रेडाई-महाराष्ट्र के अध्यक्ष बने

09 Feb 2023 14:23:17
 
PR 
 
 
शिवाजीनगर, 8 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
 औरंगाबाद के प्रमोद खैरनार क्रेडाई - महाराष्ट्र के अध्यक्ष चुने गए हैं. प्रमोद खैरनार को 2 साल की अवधि के लिए क्रेडाई महाराष्ट्र सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया. इस समय 2023-25 की अवधि के लिए क्रेडाई-महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव हुए. इसमें संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई. क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मगर ने 2023-25 के लिए कार्यकारी समिति की घोषणा की. इसमें सोलापुर के सुनील फुरडे (आईपीपी), महेश साधवानी (नागपुर), सुनील कोतवाल (नासिक), रसिक चौहान (नवी मुंबई), आदित्य जावड़ेकर (पुणे), अनीश शाह (जलगांव), राजेन्द्र यादव (कऱ्हाड़) उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए. कोल्हापुर के विद्यानंद बेड़ेकर सचिव चुने गए तथा औरंगाबाद के नरेंद्र सिंह जाबिंदा को कोषाध्यक्ष चुना गया. संयुक्त सचिव के रूप में दिनेश ढगे (अकोला), रवींद्र खिलारे (सांगली), शांताराम पाटिल (धुले), धर्मवीर भारती (लातूर), आशीष पोखरणा (अहमदनगर), राजेश वाजे (चिपलून) को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Powered By Sangraha 9.0