मुंबई, 17 जून (आ.प्र.)
अग्रवाल समाज की प्रतिष्ठित संस्था मुंबई अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन द्वारा जीवनसाथी परिचय सम्मेलन 9 जुलाई (रविवार) को आयोजित किया गया है. यह सम्मेलन अजंता पार्टी हॉल, बाटा शोरुम, एसबी रोड, गोरेगांव (वेस्ट) में आयोजित किया गया है. संस्था की महिला अध्यक्षा शोभा बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि यह एक स्वर्णिम अवसर है. इसके अंतर्गत सभी आयु के तलाकशुदा, विधुर, विधवा, दिव्यांग एवं 40 वर्ष से अधिक आयु के अग्रवाल, माहेेशरी, खंडेलवाल, जैन युवक युवती सम्मिलित हो सकते हैं. संस्था के सचिव संतोष तुलस्यान ने बताया की इस कार्यक्रम के प्रति समर्पित एवं आकर्षित गुजराती फैमिली की एक प्रतिष्ठित संस्था द्वारा चयनित उम्मीदवारों को भी संस्था द्वारा चयन कर के सम्मिलित होने का अनुरोध स्वीकार किया गया है. समाज में ऐसे अवसर बहुत कम होते हैं जहां एक ही उद्देश्य से प्रेरित होकर समाज का वर्ग एकत्रित होता है. यह एक स्वर्णिम अवसर है इसका लाभ उठाने के लिए अपील संस्था के पदाधिकारियों ने की है. इस श्रेणी के लोग अपना बायोडाटा infomava.in या मोबाइल नंबर 96990 54544 पर भेजकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.