16 हजार कराेड़ से महाराष्ट्र काे रेलवे फाटक मु्नत बनाएंगे

    05-Jun-2023
Total Views |
 
 


Train
 
 
9 रेलवे फ्लाईओवर का लाेकार्पण और 11 फ्लाईओवर व सब-वे का ऑनलाइन भूमिपूजन करते हुए नितिन गड़करी ने कहा16 हजार कराेड़ से महाराष्ट्र काे रेलवे फाटक मु्नत बनाएंगे. यह संकल्प केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने रविवार काे व्य्नत किया. वे 9रेलवे फ्लाईओवर के लाेकार्पण और 11 फ्लाईओवर एवं सब-वे का ऑनलाइन भूमिपूजन करते समय बाेल रहे थे. उन्हाेंने कहा कि, राज्य में हर साल 91 स्थानाें पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे. उन्हाेंने कहा, महाराष्ट्र में कुल 2450 से ज्यादा रेल फाटक हैं. दुर्घटना टालने के लिए महारेल द्वारा 100 फ्लाईओवर व सब-वे का काम किया जा रहा है.
 
शिवाजीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय मैदान पर आयाेजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, केंद्र व राज्य के साथ-साथ हाेने से विकास के काम तेजी से हाे रहे, सारे कार्य समय के अंदर करने का प्रयास जारी है.केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार काे पुणे में 440 कराेड़ रुपये के 9 रेलवे क्राॅसिंग फ्लाईओवर का उद्घाटन किया और महारेल द्वारा महाराष्ट्र में 700 कराेड़ रुपये के 11 फ्लाईओवर और सबवे का भूमिपूजन किया गया.मुख्यमंत्री शिंदे ने आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र काे गेट फ्री करने के लिए राज्य में विशेष अभियान चलाया गया है और इन कार्याें काे तेजी से पूरा किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री गड़करी वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए