भारत के पूर्व राजदूत नवतेज को‘संत नामदेव' पुरस्कार घोषित

10 जुलाई को पुणे में आयोजित समारोह में ‘सरहद" द्वारा किया जाएगा सम्मानित

    08-Jul-2023
Total Views |
 
savy
 
 
पुणे, 7 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
सरहद संस्था द्वारा 1993 में शुरू किया गया ‘संत नामदेव राष्ट्रीय पुरस्कार' इस बार भारत के अमेरिका में पूर्व राजदूत नवतेज (सर) को घोषित किया गया है. यह पुरस्कार 10 जुलाई की शाम 5 बजे मुकुंदनगर स्थित थ्री-डेस्टिनेशन, लोट्‌‍स बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के हाथों प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि दैनिक ‘सकाळ' के संपादक संचालक श्रीराम पवार और विशेष अतिथि विद्याधर बालासाहेब अनास्कर और रामदास फुटाणे आदि उपस्थित थे. यह जानकारी ‘सरहद' संस्था के अध्यक्ष संजय नहार और समिति के अध्यक्ष संतसिंह मोखा ने दी.
इस सम्मान में एक लाख एक हजार रुपए और सम्मान चिन्ह शामिल है. उल्लेखनीय है कि, यह पुरस्कार महाराष्ट्र और पंजाब के रिश्ते को सुदृढ करने के लिए रा ष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पंजाबी व्यक्ति को हर साल ये पुरस्कार प्रदान किया जाता है. इससे पहले यह पुरस्कार पंजाब केसरी समाचार-पत्र समूह के विजयकुमार चोपड़ा, फिल्म निर्माता यश चोपड़ा, एस.एस.विर्क, सत्यपाल डांग, के.पी.एस. गिल, कवि गुलजार, मांटेकसिंह अहलुवालिया, प्रकाशसिंह बादल, एन.एन.वोरा, सतपाल मलिक, ए.एस.दुल्लत को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है. इस बार का 18वां संत नामदेव पुरस्कार देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत नवतेज सर को दिया जाएगा.