दगडूसेठ गणपति ट्रस्ट द्वारा ‌‘जय गणेश भूषण' पुरस्कार घोषित

12 Aug 2023 13:27:52
 
dagdu
 
 
निगड़ी, 11 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट की ओर से गणेशोत्सव मंडलों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण की घोषणा की गई है. भोसरी, निगड़ी, चिंचवड़ के दो-दो गणेशोत्सव मंडलों को ‌‘जय गणेश भूषण' पुरस्कार मिला है. दगडूसेठ हलवाई गणपति मंडल के अध्यक्ष माणिक चव्हाण ने पत्रकार- वार्ता में बताया कि गणेशोत्सव मंडलों के सामाजिक प्रदर्शन के आधार पर श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट की ओर से मंडलों को विभिन्न पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है. पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार, 17 अगस्त को शाम 5:30 बजे पिंपरी- चिंचवड़ थिएटर में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के हाथों दिया जाएगा. जय गणेश पुरस्कार 6 मंडलों को प्राप्त हुआ है. राष्ट्रीय गणेश उत्सव प्रतियोगिता के माध्यम से नये कार्यकर्ताओं का निर्माण करना, नागरिकों के साथ- साथ कार्यकर्ताओं की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना. नए मंडलों को कार्यकर्ताओं के हाथों और उनके मार्गदर्शन में समाज की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इन मंडलों को जय गणेश पुरस्कार के लिए चुना गया है.
 
 
‌‘जय गणेश भूषण' पुरस्कार विजेता मंडल
  • पठारे लांडगे तालीम व्यायाम मंडल, लांडगे आली भोसरी
  • जय बजरंग तरुण मंडल, निगड़ी गांवठाण
  • जयहिंद मित्र मंडल, निगड़ी प्राधिकरण
  • एसकेएफ मित्र मंडल, चिंचवड़
  • गांधी पेठ तालीम मित्र मंडल, चिंचवड़
  • लांडगे लिंबाची तालीम मित्र मंडल, भोसरी
Powered By Sangraha 9.0