गुजरात में काइट-फेस्टिवल, जयपुर में गाेविंददेवजी का पतंगाें से श्रृंगार

    15-Jan-2024
Total Views |
 
 


GJ
 
 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने दिल्ली में पाेंगल का त्याेहार मनाया. केन्द्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सांसद एल मुरुगन के घर पर कार्यक्रम का आयाेजन हुआ. इसमें पीएम दक्षिण भारत की पारंपरिक लुंगी पहनकर पहुंचे. पीएम ने पूजा अर्चना की और गाय काे माला पहनाकर अन्न खिलाया. देशभर में रविवार काे मकर संक्रांति का उत्सव मनाया गया. कुछ लाेग इसे कल भी मनाएंगे.यह त्याेहार दक्षिण भारत में पाेंगल, मकर विलक्कु और पेड्डा पांडुया, उत्तर भारत में मकर संक्रांति, लाेहिड़ी और देव डाेली, मध्य भारत में उत्तरायण, पूर्व में बिहू के नाम से मनाया जाता है.
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी दिल्ली में पाेंगल त्याेहार में शामिल हुए. उन्हाेंने गुड़ और चावल से भगवान सूर्य का प्रसाद बनाया और गाय की पूजा की.यहां उन्हाेंने तमिल समुदाय के लाेगाें काे संबाेधित करते हुए कहा कि पाेंगल का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत की राष्ट्रभावना काे दर्शाता है. वहीं, गुजरात में उत्तरायण के अवसर पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल मनाया जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में रविवार काे जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और पतंग उड़ाई. राजस्थान के जयपुर में आराध्य देव गाेविंददेव जी का मकर संक्रांति के माैके पर पतंगाें से श्रृंगार किया गया.