70वें सवाई गंधर्व भीमसेन संगीत महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    19-Dec-2024
Total Views |
 
 
gand
 
 
70वें सवाई गंधर्व भीमसेन संगीत महोत्सव का बुधवार को मुकुंदनगर स्थित महाराष्ट्रीय मंडल के क्रीड़ा संकुल में बुधवार को श्रोताओं की भारी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ. यह महोत्सव 22 दिसंबर तक चलेगा. महोत्सव का आयोजन करने वाले आर्य संगीत प्रसारक मंडल के कार्याध्यक्ष श्रीनिवास जोशी ने उद्घाटन के दौरान हाल ही में दिवंगत हुए वेिशविख्यात कलाकारों उस्ताद जाकिर हुसैन, पं. रामनारायण और उस्ताद राशिद खां को श्रद्धांजलि अर्पित की.
 
 
gand
 
 
आर्य संगीत प्रसारक मंडल द्वारा प्रदान किया जाने वाला वत्सलाबाई जोशी पुरस्कार इस वर्ष स्वर्गीय पं. श्रीकांत देशपांडे को मरणोपरांत दिया गया. वे सवाई गंधर्व के पोते और भारत रत्न पं. भीमसेन जोशी के वरिष्ठ शिष्य थे. इस अवसर पर पहले चित्र में (बाएं से) डॉ. कौस्तुभ दिंडोरकर, पं. उपेंद्र भट, मिलिंद देशपांडे, आनंद भाटे, शिल्पा जोशी, श्रीनिवास जोशी, शीला देशपांडे, शुभदा मुलगुंद, गौरी दिंडोरकर, डॉ. प्रभाकर देशपांडे और मुकुंद संगोराम. दूसरे चित्र में प्रस्तुति करते कलाकार.