पुणे रेल मंडल में राजभाषा समिति की बैठक संपन्न

28 Dec 2024 11:34:09
 
drm
 
 
 
पुणे, 27 दिसंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क )
 
पुणे मंडल में मंडल रेल प्रबंधक इन्दु दुबे की अध्यक्षता और अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 105वीं बैठक आयोजित हुई. अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक इन्दु दुबे ने कहा कि राजभाषा का प्रभावी उपयोग हमारे कार्यों में बढे ताकि यह न केवल एक आधिकारिक भाषा के रूप में बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक संवाद का अभिन्न हिस्सा बने.
 
अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि राजभाषा को सशक्त और प्रभावी माध्यम बनाना है, ताकि हिंदी हमारी पहचान और समृद्धि का प्रतीक बने. इस बैठक में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रियंका शर्मा ने लेखक धर्मवीर भारती द्वारा रचित पुस्तक गुनाहों का देवता पर विस्तृत चर्चा की और यांत्रिक विभाग द्वारा तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर शादाब जमाल ने तकनीकी प्रस्तुतीकरण दिया. उत्कृष्ट पुस्तक समीक्षा और तकनीकी प्रस्तुतिकरण के लिए प्रियंका शर्मा और शादाब जमाल को डीआरएम इन्दु दुबे के कर-कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया. बैठक में मंडल कार्यालय के समस्त शाखा अधिकारी और पुणे मंडल पर गठित स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल रेल प्रबंधक इन्दु दुबे और अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दी गई है.
Powered By Sangraha 9.0