राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंच परिवर्तन सूत्र के आधार पर कार्य करेगा

पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत संघचालक प्रो.सुरेश जाधव ने पत्रकार-वार्ता में दी जानकारी

    20-Mar-2024
Total Views |

j 
 
पुणे, 19 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक आने वाले दिनों में शाखाओं के विस्तार के लिए काम करते रहेंगे और देशभर में एक लाख शाखाओं के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे. आगामी वर्ष में स्वयंसेवक स्व-आधारित व्यवस्था, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, पारिवारिक जागरूकता और नागरिक कर्तव्य के पांच परिवर्तन सूत्र के आधार पर काम करेंगे. साथ ही स्वयंसेवक घर-घर जाकर नागरिकों से आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील करेंगे. यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत के संघचालक प्रो. सुरेश जाधव ने मंगलवार सुबह 11 बजे मोतीबाग में आयोजित पत्रकार परिषद में दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि बैठक 15 से 17 मार्च तक नागपुर में सम्पन्न हुई. प्रतिनिधि बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने मार्गदर्शन किया. इस बैठक में 32 संगठनों के 1465 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस बैठक की जानकारी देने पुणे में आयोजित पत्रकार परिषद में पश्चिम महाराष्ट्र क्षेत्रीय संघचालक प्रो.सुरेश जाधव बोल रहे थे. यहां पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत कार्यवाह डॉ. प्रवीण दबडघाव, प्रांत प्रचार प्रमुख अतुल अग्निहोत्री, पुणे महानगर कार्यवाह सचिन भोसले एवं विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष अभय कुलकर्णी उपस्थित थे.
 
अक्षत वितरण अभियान में किया 6 लाख गांवों का दौरा :
प्रो. सुरेश जाधव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और श्रीराम मूर्ति की स्थापना पर अक्षत वितरण अभियान में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही. देशभर के 5 लाख 78 हजार 778 गांवों में संपर्क किया गया. पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत के सात जिलों पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, अहमदनगर और नासिक के 8 हजार 434 गांवों में कुल 64 लाख 72 हजार 976 घरों से संपर्क किया गया. इसमें 2 लाख 41 हजार 53 कार्यकर्ता शामिल हुए तथा पुणे महानगर में 13 लाख परिवारों से संपर्क किया गया.प्रो. सुरेश जाधव ने कहा कि अक्षत वितरण अभियान के अवसर पर देशभर में 9 लाख 85 हजार 625 गतिविधियां की गईं. इसने 27 करोड़ 81 लाख 54 हजार 665 नागरिकों से संपर्क किया है.
 
अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम
इस वर्ष पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जयंती का त्रिशताब्दी वर्ष 31 मई से प्रारंभ हो रहा है. उनकी वीरता, पराक्रम और महानता को स्मरण करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.प्रान्त कार्यवाह डॉ.प्रवीण दबडघाव ने बताया कि देशभर में 73 हजार 117 दैनिक शाखाएं हैं. 27 हजार 717 साप्ताहिक मिलन शाखाएं हैं. पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत में 650 शाखाएं हैं और 147 छात्र शाखाएं और 239 व्यावसायिक शाखाएं हैं. 446 स्थानों पर साप्ताहिक मिलन शाखाएं है. पश्चिमी महाराष्ट्र में कुल 1 हजार 669 सेवा बस्तियां हैं और 140 सेवा बस्तियों की शाखाएं हैं और 425 शाखाएं सेवा कार्य संचालित कर रही ह्‌ैं‍. इससे 1 लाख 6 हजार 883 लोगों ने प्रशिक्षण लिया. पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत में कुल 30 संघ शिक्षा वर्ग आयोजित कीए गए थे, जिनमें से 3 हजार 445 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. देशभर में कुल 1 लाख 22 हजार 942 सेवाकार्य चल रहे हैं. इनमें से 52 हजार 562 नियमित सेवा कार्य हैं. पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत में 2 हजार 366 सेवा कार्य चल रहे हैं, जिनमें से 1 हजार 281 नियमित सेवा कार्य ह्‌ैं‍. पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत की बारह बैठकों में कुल 16 हजार महिलाओं ने भाग लिया है.