दै. ‌‘आज का आनंद' के शैलेश काले पुणे पत्रकार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बने

    25-May-2024
Total Views |

capture 
 
पुणे, 24 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
पुणे पत्रकार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पद पर दै. ‌‘आज का आनंद' के चीफ रिपोर्टर शैलेश काले तथा कोषाध्यक्ष पद पर ‌‘टाइम्स ऑफ इंडिया' के विशेष प्रतिनिधि प्रसाद कुलकर्णी का शुक्रवार को सर्वसम्मति से चयन किया गया. प्रतिष्ठान के तत्कालीन अध्यक्ष जितेंद्र अष्टेकर ने इस्तीफा देने तथा निवर्तमान कोषाध्यक्ष प्रकाश भोईटे का कार्यकाल समाप्त होने के कारण नए अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का चयन शुक्रवार को हुई विश्वस्त मंडल की बैठक में किया गया. कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र अष्टेकर के अध्यक्षता में शुक्रवार को विश्वस्त मंडल की बैठक हुई. इस बैठक में इन दो नए पदाधिकारियों का चयन किया गया. इस दौरान इस सभा में ट्रस्टी के दो रिक्त पदों पर नियुक्तियां की गईं. इनमें दै. ‌‘टाइम्स ऑफ इंडिया' के विशेष प्रतिनिधि प्रसाद कुलकर्णी व ‌‘सीएनबीसी टीवी 18' के सीनियर वीडियो जर्नालिस्ट चंद्रकांत हंचाटे की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई.