देवेंद्र यादव दिल्ली कांग्रेस के नये अध्यक्ष नियुक्त

    04-May-2024
Total Views |
 
 

Congress 
 
कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के दाे दिन बाद वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव काे प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया. कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगाेपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने श्री यादव की नियुक्ति काे मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा गया है.उन्हाेंने बताया कि यादव पार्टी के पंजाब के प्रभारी हैं और वह दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के साथ ही पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भी बने रहेंगे. गाैरतलब है कि लवली ने आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली में चुनावी गठबंधन करने तथा पार्टी के दिल्ली के प्रभारी महासचिव के साथ अनबन का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.