महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर 9,999 किलो अनाज का वितरण

आचार्य भगवंत आनंदऋषि के पुण्यप्रदान रथ पर किया था एकत्रित : विजयकुमार मर्लेचा

    11-Jun-2024
Total Views |
 
9999
 
सैलिसबरी पार्क, 10 जून (आ.प्र.)
 
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आचार्य भगवंत आनंदऋषि के पुण्यप्रदान रथ पर एकत्रित किया गया 9 हजार 999 किलो अनाज निः शुल्क वितरित किया गया है. धर्मनिष्ठ लोगों की साक्षी में अनाज वितरण का समारोह संपन्न हुआ. आप सभी की उदार मदद के कारण हम अभी तक सात लाख किलो अनाज मुफ्त वितरित करने में सक्षम हुए हैं, ऐसा उद्यमी विजयकुमार मर्लेचा ने कहा. महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जमा किये अनाज का निःशुल्क वितरण रविवार (9 जून) सुबह महावीर प्रतिष्ठान, सैलिसबरी पार्क, महर्षिनगर पुलिस चौकी के सामने किया गया, इस कार्यक्रम में विजयकुमार मर्लेचा बोल रहे थे.
 
इस कार्य में मदद करनेवाले आदर्श माता प्रमिलाबाई सांकला, जैन समाज के ‌‘जाणता राजा' विजयकांत कोठारी, महावीर फूड बैंक के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. अशोककुमार पगारिया, जितो अपेक्स के उपाध्यक्ष विजय भंडारी, वर्धमान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विलास राठोड, शांतिनगर श्रीसंघ के अध्यक्ष दिलीप कटारिया, महावीर प्रतिष्ठान के पन्नालाल लुणावत, परिवहन सेल कांग्रेस की उपाध्यक्षा मनीषा फाटे का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर विजयकुमार मर्लेचा ने कहा कि, महावीर फूड बैंक की स्थापना रयत शिक्षण संस्था के संस्थापक कर्मवीर भाऊराव पाटिल द्वारा ‌‘एक मुट्ठी अनाज' की अवधारणा के साथ की गई थी.
 
आचार्य भगवंत आनंदऋषिजी महाराज साहेब की शिक्षाओं के अनुसार, आंखों से आंसू पोंछने का प्रयास किया जा रहा है संस्था के माध्यम से पीड़ा का जिक्र करते हुए मर्लेचा ने यह भी कहा कि हम कार्यकर्ताओं को गर्व है कि हम आंसू पोंछने का काम कर सकते हैं. प्रकाश धारीवाल, सिद्धिविनायक ग्रुप, रमणलाल लुंकड़, महिला कार्यकर्ता पुष्पा कटारिया, पायल धारवा सहित प्रमोद छाजेड़, शांतिलाल नवलखा, प्रवीण तालेरा, ईेशर बोरा, शांतिलाल देसरडा, अनिल फाटक, संतोष भुरट, संतोष कर्णावत, विजय चोरडिया, भरत कवाड, अनिल फाटक, विजय धोका, विजय पारख, महावीर प्रतिष्ठान एवं जय आनंद ग्रुप प्रोजेक्ट महावीर फूड बैंक के सभी सदस्यों ने सहयोग किया.