महावीर प्रतिष्ठान में 2024 का चातुर्मास उत्साहपूर्वक शुरू

महाराष्ट्र गौरव, मधुर गायक प. पू. गौतम मुनिजी महाराज, युवा प्रेरक प. पू. चेतनमुनिजी महाराज का उत्साह के साथ चातुर्मास प्रवेश

    21-Jul-2024
Total Views |
 
mmm
सैलिसबरी पार्क, 20 जुलाई (आ. प्र.)
 
पुणे के सैलिसबरी पार्क के महावीर प्रतिष्ठान में चातुर्मास पर्व की शुरुआत हो गई है. पिछले वर्ष सूरत (गुजरात) में संत चार्तुमास समय संघ द्वारा 2024 के चातुर्मास के लिए महाराष्ट्र गौरव, मधुर गायक प. पू. गौतम मुनिजी महाराज, युवा प्रेरक प. पू. चेतनमुनिजी महाराज को पुणे आने की विनती की गई थी. उन के गुरु श्री प. पू. प्रवर्तक आशीषमुनिजी म. सा. एवं सभी बडे गुरुओं की अनुमति अनुसार दोनों म. सा. का पुणे में आगमन हुआ है. 2023 का चातुर्मास सूरत में पूरा होने के बाद उन्होंने सूरत से मुंबई, पनवेल तक पैदल यात्रा की. मई के महीने में लोनावला, कासारवाड़ी के इलाकों में जाकर अंततः वह पुणे पहुंचे हैं. इस अवसर पर पुणे की कई टीमें, उनके प्रवचन और संगति से समाज लाभान्वित हुई. चातुर्मास मंगल प्रवेश श्री वर्धमान शेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ में साधना सदन, पुणे में 14 जुलाई 2024 को महावीर प्रतिष्ठान का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ. उस समय महावीर स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया. पुणे में
कई विधायक, नगरसेवक, पदाधिकारी और सभी दल गुरु महाराज के स्वागत में शामिल हुए. इसके साथ सकल संघ के पदाधिकारी, अनेक भक्तगण सूरत, चांदवड, धुले, मुंबई से भी आये थे. शनिवार (20 जुलाई) को चातुर्मास के पहले दिन की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ एवं सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में हुई. इस अवसर पर प. पू. गौतम मुनिजी म. सा. एवं सेवाभावी प. पू.चेतनमुनिजी महाराज ने‌ ‘चातुर्मास के महत्व' पर प्रवचन दिया.
 
बच्चों के शिविर, स्वाध्याय का लाभ उठाएं
बच्चों के शिविर, स्वाध्याय का लाभ उठाएं. सभी तपस्वियों के लिए सारी व्यवस्थाएं टीम की ओर से की जाएंगी. यह चातुर्मास सफल हो इस कारण साधना सदन श्री संघ की सभी कार्यकारिणी सदस्य व महिला मंडल, युवा मंडल ने प्रयास किये. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विजयकांत कोठारी, रायचंद कुंकुलोल, विजय भंडारी, वालचंद संचेती, राजश्री पारख, लखीचंद खिमसरा, विजय धोका, अरुण शिंगवी, नितिन ओसवाल, पनालाल लुनावत, देवेन्द्र मुथा, शशिकांत सुराणा, संजय ओसवाल, सुनील मुथा, विजय भटेवरा, सज्जनबाई बोथरा, श्रीचंचल कोठारी उपस्थित थे. साधना सदन संघ के महासचिव आदेश खिंवसरा ने यह जानकारी दी.