चितले बंधु मिठाईवाले के नए संचालक इंद्रनील चितले, सचिन और केदार चितले.
पुणे, 28 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
स्वादिष्ट मिठाई, नमकीन और स्नैक्स के लिए देशभर में प्रसिद्ध चितले बंधु मिठाईवाले ने शानदार 75वें वर्ष में प्रवेश किया है. इस अवसर पर उन्होंने ‘क्रिकेट के भगवान’ माने जाने वाले भारतरत्न सचिन तेंडुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. यह घोषणा ‘चितले बंधु मिठाईवाले’ के पार्टनर केदार और इंद्रनील चितले ने की है. भविष्य में चितले बंधु की यात्रा सचिन तेंडुलकर की ही तरह परंपरा और ‘स्टार पॉवर’ के अद्भुत संगम के साथ अपने ग्राहकों को आनंद प्रदान करती रहेगी

दूरदर्शी विचारक स्व.भाऊसाहेब चितले और उसके बाद स्व. राजाभाऊ चितले ने 1950 में ‘चितले बंधु मिठाईवाले’ की स्थापना की. इस क्षेत्र में दोनों ने उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित किए. जिसकी वजह से ‘चितले बंधु’ हजारों घरों का अविभाज्य अंग बन गया है. क्वालिटी, क्लास और ट्रेडिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण चितले बंधु मिठाई देश ही नहीं विदेशों में भी घर-घर में परिचित ब्रांड बन गया है. एक छोटी सी मिठाई की दुकान से शुरू की गई यह यात्रा वर्तमान में एक दर्जे दार और स्वादिष्ट उत्पादन के लिए पहचाने जाने वाले इंटरनेशनल ब्रांड के रुप में स्थापित हो गई है.
इतना ही नहीं चितले बंधु ब्रांड अपनी प्रीमियम और विस्तृत श्रेणी के साथ ही आम लोगों के लिए अफोर्डेबल श्रेणी की मिठाई, नमकीन और स्नैक्स के साथ ही पॉकेट फ्रैंडली उत्पादन के लिए पहचाना जाता है. माधव चितले, श्रीकृष्ण चितले और संजय चितले के नेतृत्व में चितले बंधु की दूसरी पीढ़ी ने इस बिजनेस में कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने रिटेल और वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देकर ‘चितले बंधु’ का विस्तार किया तथा सामाजिक उत्तदायित्व के प्रति शाश्वत दृष्टिकोण अपनाकर अपनी प्रगति की है. जिसके कारण ‘चितले बंधु’ का नाम लोगों के दिलों पर राज कर रहा है.
1976 में पेश की थी बाकरवड़ी
चितले बंधु मिठाईवाले ने 1976 में महाराष्ट्र की प्रसिद्ध बाकरवड़ी पेश की थी. बहुत की कम समय में यह ग्राहकों की पसंद बन गया. इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए सन 1996 में बाकरवड़ी का उत्पादन मशीन से किया और वह मशीन से बाकरवड़ी बनाने वाली पहली कंपनी बन गई. मार्केट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लगातार क्वालिटी और स्वाद को बनाए रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम था. यूनाइटेड स्टेट व खाड़ी देशों में मांग पुणे के एक भीड़ भरे रोड से शुरू किए गए ‘चितले बंधु’ की गौरवपूर्ण यात्रा आज यूनाइटेड स्टेट, यूरोप और खाड़ी देशों के साथ ही अमेरिका में भी घरों में त्यौहारों का एक अविभाज्य अंग बन गया है. ‘चितले बंधु’ में मिठाई के साथ ही 250 से अधिक पदार्थों की विविधता वाली श्रेणी उपलब्ध है. अपने गौरवशाली इतिहास को ध्यान में रखते हुए चितले बंधु अपने स्वाद और अनुभव से भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. सचिन तेंडुलकर के साथ अपने 75वें स्थापना दिवस को मनाते हुए चितले बंधु अपनी ख्याति का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. परंपरा और आधुनिकता के साथ वह लगातार प्रगति की सीढ़ियां चढ़ेंगे. यह मेरा विश्वास है.
सचिन तेंडुलकर के साथ आना सिद्धांत, विरासत और उत्कृष्टता का अद्भुत संगम ः केदार चितले
चितले बंधु के पार्टनर केदार चितले ने कहा कि सचिन तेंडुलकर को ‘चितले बंधु मिठाईवाले’ का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के अवसर पर क्रिकेट के इस आइकॉनिक ब्रांड के साथ ही हम नमकीन और स्नैक्स की नई सीरीज ग्राहकों के लिए लांच कर रहे हैं. यह नई सीरीज ग्राहकों के पसंदीदा स्वाद से प्रेरित है जो ग्राहकों को पसंद आएगी. ‘चितले बंधु मिठाईवाले’ और सचिन तेंडुलकर का एक साथ आना केवल व्यवसायिक भागीदारी नहीं है बल्कि यह एक जैसे सिद्धांत, विरासत और उत्कृष्टता का अनोखा संगम है.
चितले बंधु मेरे जैसे कई परिवारों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा ः सचिन तेंडुलकर
चितले बंधु के 75वें वर्ष में पदार्पण अवस पर सचिन तेंडुलकर ने कहा कि परंपरा औेर उत्कृष्टता को सहेज कर रखने वाले चितले बंधु जैसे ब्रांड के साथ पार्टनरशिप करते हुए मुझे बहुत ही खुशी हो रही है. ‘चितले बंधु मिठाईवाले’ यह पीढ़ी-दर-पीढ़ी मेरे जैसे कइयों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. आज ये अपने व्यवसाय के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. इस खुशी के मौके पर शामिल होने के लिए मैं स्वयं भी उत्सुक हूं. भविष्य में यह दुनिया भर के परिवारों को अपने स्वाद के माध्यम से खुशियां प्रदान करेंगे. ऐसा मेरा विश्वास है.
संस्थापकों की विरासत को सहेजकर रखना हमारी मुख्य जिम्मेदारी ः इंद्रनील चितले
‘चितले बंधु’ के पार्टनर इंद्रनील चितले ने कहा कि ‘चितले बंधु’ के संस्थापकों ने समर्पण और उत्कृष्टता के मूल्यों को सहेज कर आज तक व्यवसाय किया है. वही जिम्मेदारी हम भी उठा रहे हैं. सचिन तेंडुलकर भी इन्हीं सिद्धांतों को सहेजते हैं. इसलिए इनका ब्रांड एंबेसडर के रूप में स्वागत करते हुए हमें बहुत ही खुशी हो रही है. इस पार्टनरशीप में हम हमारे ग्राहकों के साथ नए रिश्त्ो बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं