पिंपले सौदागर स्थित शिवार चौक का सर्कल हटाया

12 Sep 2024 14:38:10

chauk 
 
रहाटणी, 11 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
पिंपले सौदागर स्थित शिवार चौक नासिक फाटा से हिंजवड़ी बीआरटीएस रूट का मुख्य चौराहा है. शहर व परिसर के नागरिकों के लिए यह रास्ता सुविधाजनक होने के चलते बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं. इस वजह से यहां हमेशा गाड़ियों की भीड़ रहती है व ट्रैफिक जाम हो जाता है. इससे त्रस्त स्थानीय एवं सोसायटी के निवासी इस विषय में विपक्षी नेता नगरसेवक विट्ठल उर्फ नाना काटे एवं नगरसेविका शीतल नाना काटे से शिकायत करते थे. शिकायत पर कार्यवाही करते हुए नाना काटे ने ट्रैफिक विभाग व मनपा के बीआरटीएस विभाग से चर्चा कर ट्रैफिक जाम दूर करने शिवार चौक स्थित सर्कल हटाए जाने के निर्देश दिए थे. अंतत: मनपा के बीआरटीएस विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस पुलिस विभाग द्वारा उक्त सर्कल हटा दिया गया. इस वजह से अब परिसर के नागरिकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. संबंधित नागरिकों ने नाना काटे व शीतल काटे के प्रति आभार व्यक्त किया है.
Powered By Sangraha 9.0