श्रीमंत दगडूशेठ गणपति की प्राणप्रतिष्ठा सुबह 11:11 बजे होगी

06 Sep 2024 14:31:23
 
dagdu
 
बुधवार पेठ, 5 सितंबर (आ.प्र.)
 
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणेश ट्रस्ट के गणेशोत्सव में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा शनिवार (7 सितंबर) को सुबह 11.11 बजे होगी. कर्नाटक के हुमनाबाद स्थित श्री दत्त संप्रदाय के श्री ज्ञानराज महाराज माणिक प्रभु द्वारा यह प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. इससे पहले शनिवार सुबह 8.30 बजे मुख्य मंदिर से सिंह रथ पर सवार होकर भगवान गणेश के आगमन की शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए आकर्षक पुष्प रथ बनाया गया है. रथ पर शेरों की 2 प्रतिकृतियां लगाई जाएंगी. प्राणप्रतिष्ठापना के बाद भक्त दोपहर 12 बजे से उत्सव मंडप में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन का आनंद ले सकते हैं. इस वर्ष के गणेशोत्सव की सजावट में एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर के रूप में प्रसिद्ध जटोली शिव मंदिर की प्रतिकृति दिखाई गई है. इस प्रतिकृति का आकार 125 फीट लंबा, 50 फीट चौड़ा और 100 फीट ऊंचा है.
Powered By Sangraha 9.0