नागपुर के बाद अब मुंबई में भी कचझत नामक चीनी वायरस ने दस्तक दी.पवई के हिरानंदानी हाॅस्पिटल में 6 महीने की बच्ची कचझत वायरस से संक्रमित पाई गई.इसके चलते सर्तकता बढ़ाई गई है.देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 9 हाे गए है. पंजाब में मास्क पहनने के निर्दे श दिए गये है. गुजरात के हाॅस्पिटलाें में आईसाेलेशन वाॅर्ड बनाने का काम जारी है. केंद्रीय स्वास्थ मंत्रलय मामले पर कड़ी नजर रख रहा है. स्वास्थ विभाग ने नागरिकाें से सावधानी बरतने के लिए कहा है. मुंबई में ह्यूमन मेटान्यूमाेवायरस का पहला मामला 8 जनवरी काे पवई के हीरानंदानी अस्पताल में पाया गया और जांच से पता चला है कि छह महीने का बच्चा इससे संक्रमित है.बच्चे काे खांसी के कारण 1 जनवरी काे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका ऑक्सीजन स्तर 84 प्रतिशत तक गिर गया था.इसलिए लक्षणाें के लिए बच्चे का आईसीयू में ब्राेंकाेडायलेटर्स से उपचार किया.
गया है.मंगलवार काे पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल के डाॅक्टराें द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उन्हाेंने स्थानीय प्रशासन काे एचएमपीवी मरीज के बारे में 1 जनवरी काे ही सूचित कर दिया था. लेकिन परेल स्थित बीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारियाें ने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसी काेई रिपाेर्ट नहीं मिली है. चीन में ह्यूमन मेटान्यूमाेनिया वायरस (एचएमपीवी) के वर्तमान प्रकाेप काे देखते हुए, देश में भी इस वायरस की राेकथाम के लिए सावधानियां बरती जा रही हैं. इस बीच, यह स्पष्ट हाे गया है कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नेटवर्क प्रयाेगशालाओं द्वारा नियमित जांच के दाैरान देश में कुछ लाेग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में चीन में स्थिति पर नजर रखने के लिए एक संयुक्त निगरानी दल का गठन किया है.
यह टीम समय-समय पर विश्व स्वास्थ्य संगठन से चीन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है.