कैलिफाेर्निया विश्वविद्यालय के 3 वैज्ञानिकाें काे भाैतिक विज्ञान में नाेबेल पुरस्कार

08 Oct 2025 22:07:10
 
 

Nobel 
भाैतिक विज्ञान के लिए इस साल का नाेबेल पुरस्कार 3 वैज्ञानिकाें जाॅन क्लार्क, मिशेल देवरे और जाॅन एम मार्टिनिस काे दिये जाने की घाेषणा की गई है.ये तीनाें वैज्ञानिक अमेरिका के कैलिफाेर्निया विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं. राॅयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने स्टाॅकहाेम में मंगलवार काे यह घाेषणा करते हुए बताया कि तीनाें वैज्ञानिकाें काे फाॅर द डिस्कवरी ऑफ मैक्राेस्काेपिक क्वांटम मेकैनिकल टनलिंग एंड एनर्जी क्वांटाइजेशन इन एन इलेक्ट्रिक सर्किट के लिए इस साल का पुरस्कार दिया जा रहा है.उल्लेखनीय है कि जाॅन क्लार्क ने 1968 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी और मिशेल एच देवरे 1982 में पेरिस विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद अमेरिका के येल विश्वविद्यालय और कैलिफाेर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे हैं. जाॅन एम.
मार्टिनिस ने 1987 में कैलिफाेर्निया विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी.
Powered By Sangraha 9.0