प. रेलवे द्बारा 11 कर्मी महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

26 Nov 2025 13:58:26
vdvd
मुंबई, 25 नवंबर (वि.प्र.)

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मुंबई में 11 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया, जिनके योगदान से सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित हो सका. यह कर्मचारी अक्टूबर, 2025 के दौरान ड्यूटी में सतर्कता बरतते हुए अप्रिय घटना को टालने में सफल रहे. पुरस्कार पाने वालों में मुंबई सेंट्रल, वडोदरा, रतलाम, अहमदाबाद, राजकोट एवं भावनगर मंडल से कर्मचारी शामिल थे. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई सेंट्रल मंडल के दो कर्मचारियों संजय कुमार, फिटर, वसई रोड और शैलेश उपाध्याय, कांस्टेबल को सेफ्टी के अलगअलग एरिया में ट्रेनों को सुरक्षित चलाने के लिए उनके हाई लेवल के कमिटमेंट और डेडिकेशन के लिए अवार्ड दिया गया. विवेक कुमार गुप्ता ने अवार्ड पाने वाले सभी ग्यारह कर्मचारियों की अलर्टनेस की सराहना की और कहा कि वे सभी के लिए एक मिसाल हैं. संजय कुमार, फिटर ने 11 अक्टूबर 2025 को एक जांच के दौरान एक कंटेनर के ऑटोमैटिक ट्विस्ट लॉक (एटीएल) में कुछ दिक्कतें देखीं. उन्होंने तुरंत उसे ठीक कर दी, जिससे एक संभावित ट्रेन हादसा टल गया. शैलेश उपाध्याय, कांस्टेबल ने 2 अक्टूबर, 2025 को पेट्रोलिंग करते समय चार अनजान लोगों को शक के घेरे में घूमते देखा. स्टाफ को देखकर वे लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया. पता चला कि वे लोग वापी से आए थे और उनके पास गैर-कानूनी सामान था, जो महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है. पश्चिम रेलवे को इन सभी कर्मचारियों पर गर्व है, जिन्होंने अपनी त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते रोकने में सहायता की.  
Powered By Sangraha 9.0