मुंबई, 6 नवंबर (वि.प्र.) मध्य रेल के महाप्रबंधक विजय कुमार ने 4 नवंबर 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित समारोह में 11 कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया. इन कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान असाधारण सतर्कता और संभावित ट्रेन दुर्घटनाओं को टालने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया. पुरस्कृत होने वालों में मुंबई मंडल के 5, पुणे और नागपुर मंडल के 2-2, और सोलापुर तथा भुसावल मंडल के 1-1 कर्मचारी शामिल हैं. प्रत्येक विजेता को एक पदक, प्रशंसा प्रमाण पत्र और 3500/- का नकद पुरस्कार दिया गया. मुंबई मंडल के मोटरमैन विजय कुमार लाडे और ट्रेन प्रबंधक पर जाने से रोका. लोको पायलट कृष्ण मुरारी गुप्ता और फिटर जगदीश विठोबा भागड़े ने भी समय पर तकनीकी खामियाँ पकड़कर संरक्षा सुनिश्चित की. पुणे मंडल से, सहायक लोको पायलट चंद्र कुमार सिंह और पॉइंट्समैन अमन राज को उनकी गहन जाँच और सतर्कता के लिए सम्मानित किया गया. नागपुर मंडल के रोशन लहू राउत ने हॉट एक्सल से धुआँ निकलते देखकर और अजय कुमार द्विवेदी ने पटरी में फ्रैक्चर देखकर त्वरित कार्रवाई की. सोलापुर मंडल से समीर जमीर शेख ने क्रॉसिंग में टूटे हुए नोज को देखा, वहीं भुसावल मंडल के पीयूष माहेेशरी ने मालगाड़ी के ब्रेक ब्लॉक जाम होने की पहचान कर दुर्घटना टाली. महाप्रबंधक विजय कुमार ने सभी विजेताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका उदाहरण अन्य कर्मचारियों को यात्री सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की संरक्षा के लिए प्रेरित करेगा. इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी और प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद भी उपस्थित थे.