मनपा के माेशी गर्ल्स स्कूल की छात्रा प्रतीक्षा लामटुरे ने जिला स्तर बाॅक्सिंग स्पर्धा में शानदार कामयाबी के साथ स्वर्ण पदक जीता है. प्रतीक्षा ने यह कामयाबी पिंपरी-चिंचवड़ सिटी बाॅक्सिंग एसाेसिएशन द्वारा स्व. फूलचंद यादव की याद में आयाेजित किए गए चाैथे जिला स्तर बाॅक्सिंग स्पर्धा में हासिल की है. उसने इस स्पर्धा में ‘बेस्ट बाॅक्सर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार भी जीता है. सिर्फ चार महीनाें के प्रशिक्षण के बाद, प्रतीक्षा ने स्पर्धा में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए, प्नका इरादा, कड़ी मेहनत और अनुशासन दिखाते हुए यह कामयाबी हासिल की है. रिंग में अपनी फुर्ती, सटीक पंच, अपने द्वंद्वी (प्रतिस्पर्धी) के खेल का बेहतरीन विश्लेषण और आत्मविश्वास की वजह से, उसने स्पर्धा में अपने शानदार खेल-प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट बाॅक्सर’ का पुरस्कार जीता है. मनपा आयुक्त श्रवण हर्डिकर, अतिरिक्त आयुक्त तृप्ति सांडभाेर, शिक्षा विभाग की उपायुक्त ममता शिंदे, प्रशासनिक अधिकारी संगीता बांगर, माेशी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुरेखा डांगे और स्कूल के टीचर्स ने प्रतीक्षा काे बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.