आईपीएल-2026 की मेगा नीलामी में जिसकी उम्मीद थी वही हुआ.ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर जमकर पैसा बरसा.ग्रीन का यह तीसरी ही आईपीएल है और वह इस सीजन के सबसे ज्यादा डिमांडेड खिलाड़ी बन गए हैं. दाे कराेड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे ग्रीन के पीछे फ्रेंचाइजियां हाथ धाेकर पड़ी लेकिन आखिर में काेलकाता नाइट राइडर्स ने बाजी मार ली.ग्रीन काे काेलकाता ने 25.20 कराेड़ की कीमत में खरीदा है. ग्रीन काे लेकर यह असमंजस थी कि क्या वह गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं.हालांकि, उन्हाेंने साफ कर दिया कि वह गेंदबाजी करेंगे.
इससे उनकी वेल्यू और बढ़ी है क्याेंकि टी-20 में ऑलराउंडराें काे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है.ग्रीन के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बाेली लगाई लेकिन फिर राजस्थान राॅयल्स और काेलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग देखने काे मिली. 13.60 कराेड़ रुपये की रकम पर आकर राजस्थान ने अपने हाथ खींच लिए. यहां लगा काेलकाता ग्रीन काे ले जाएगी लेकिन तभी चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री मार ली और ग्रीन की बाेली 20 कराेड़ के पार चली गई. चेन्नई ने कभी भी इतनी रकम किसी भी खिलाड़ी के नहीं लगाई थी.देखते ही देखते उनकी बाेली 25 कराेड़ के पार चली और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए.आखिर में काेलकाता ने बाजी मार ली.