पुणे शहर जिला इंटक के अध्यक्ष पद पर चेतन सुरेश अग्रवाल की नियुक्ति

28 Apr 2025 13:52:28

vdsvd
पुणे, 27 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता चेतन सुरेश अग्रवाल को पुणे शहर जिला इंटक के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी के आदेशानुसार महाराष्ट्र इंटक के अध्यक्ष डॉ. कैलास कदम ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया. चेतन अग्रवाल कांग्रेस पार्टी के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. वे पार्टी के माध्यम से ब्लॉक सरचिटणीस (महासचिव), युवक सरचिटणीस, शहर सरचिटणीस जैसे विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है. साथ ही, वे पुणे जिला विद्युत मंडल समन्वय समिति तथा सार्वजनिक वितरण व्यवस्था दक्षता समिति (महाराष्ट्र शासन) में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. इसके अलावा वे खेल और सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर कार्यरत रहे हैं. अपने मनोगत में चेतन अग्रवाल ने कहा कि उनके पिताजी, स्वर्गीय सुरेश अग्रवाल भी विद्युत मंडल में इंटक संगठन के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे. घर के वातावरण से ही उन्हें श्रमिक क्षेत्र का अनुभव प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने श्रमिकों के खिलाफ जो अन्यायपूर्ण कानून बनाए हैं, उनके खिलाफ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. चेतन अग्रवाल ने यह भी कहा कि वे श्रमिकों के हक के लिए पूरे जोश से कार्य करेंगे. उल्लेखनीय है कि इंटक संगठन की स्थापना 3 मई 1947 को हुई थी और तब से लेकर आज तक संगठन श्रमिकों के न्याय, अधिकार और उनकी मांगों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है.
 
Powered By Sangraha 9.0