एकनाथ शिंदे का काम करने का तरीका अलग

आकुर्डी में ‌‘श्रम महर्षि पुरस्कार‌’ स्वीकार करने के बाद पर्यटन मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा

    11-May-2025
Total Views |
 
 
aaa
 
 
निगड़ी, 10 मई (आ.प्र.)

पुणे सातारा चेंबर ऑफ कॉमर्स और पुणे के श्रमिकों, मजदूरों और उद्यमियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक पुरस्कार समारोह में राज्य के पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा, एकनाथ शिंदे का काम करने का तरीका अलग है. महाराष्ट्र की जनता ने पहली बार एकनाथ शिंदे के रूप में एक ऐसा नेता देखा है, जो आम लोगों के लिए 18 घंटे काम करता है. इसीलिए उन्हें ‌‘श्रम महर्षि पुरस्कार‌’ से सम्मानित किया जा रहा है. यह उनके कार्य का प्रमाण है.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय श्रमिक आघाड़ी के अध्यक्ष यशवंत भोसले, वंदे मातरम प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विवेक पंडित, डमार्क मल्टीवेंचर कंपनी के निदेशक गणेश दरेकर, पुणे चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय सोनावले, संस्थापक अरुण कांबले और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

पर्यटन मंत्री ने कहा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मैं वर्ष 2004 में शिवसेना विधायक के रूप में सदन में गए थे. तब से लेकर पिछले 20-22 वर्षों से मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का प्रयास कर रहा हू्‌ं‍. यह बहुत गर्व की बात है कि पुणे के श्रमिकों, मजदूरों और उद्यमियों द्वारा ‌‘श्रम महर्षि पुरस्कार‌’ से सम्मानित किया गया.