एस.डी.आव्हाड पिंपरी-चिंचवड़ के नए अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त

17 May 2025 14:16:19

bfbf 
पिंपरी, 16 मई (आ.प्र.)

पिंपरी-चिंचवड़ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी का तबादला कर उन्हें नागपुर शहर का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. उनके स्थान पर राज्य अपराध अन्वेषण विभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक एस.डी. आव्हाड को नियुक्त किया गया है. गृह विभाग के वेंकटेश भट ने शुक्रवार (16 मई) को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया. इस आदेश के अंतर्गत भारतीय पुलिस सेवा के 12 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. इसमें पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस बल से वसंत परदेशी को नागपुर शहर पुलिस बल में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया. परदेशी जब पिंपरी-चिंचवड़ में कार्यरत थे, तब कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के उनके प्रयास उल्लेखनीय थे. उनकी जगह पर नियुक्त होने वाले एस.डी.आव्हाड को आपराधिक जांच, भ्रष्टाचार निरोधक और परिवहन योजना में व्यापक अनुभव है और उन्होंने पहले भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है.  
Powered By Sangraha 9.0