राज्य सरकार ने राज्य में पुलिस उप महानिरीक्षक श्रेणी में पदाेन्नति के लिए याेग्य माने गए पुलिस अधीक्षक श्रेणी के 14 अधिकारियाें काे पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदाेन्नत किया है. पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख और वायरलैस के पुलिस अधीक्षक राजेश बनसाेडे काे पदाेन्नति देकर पुणे शहर में अपर पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं, नागपुर शहर पुलिस बल की अपराध शाखा के अपर पुलिस आयुक्त संजय बी. पाटिल का तबादला कर उन्हें भी पुणे शहर में अपर पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही पुणे शहर के माैजूदा अपर पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे, प्रवीण पाटिल और अरविंद चावरिया का तबादला कर दिया गया है.