देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर

02 May 2025 22:36:00
 

police 
 
26/11 हमले की जांच में अहम राेल निभाने वाले देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बन गए हैं. बिहार के बेटे के रूप में विख्यात देवेन काे मुंबई की कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिल गई. 35 साल तक पुलिस महकमे में उल्लेखनीय सेवा देने वाले विवेक फणसलकर बुधवार काे मुंबई सीपी के पद से रिटायर हाे गये. इसके बाद विशेष पुलिस आयु्नत देवेन भारती काे मुंबई पुलिस आयु्नत पद का कार्यभार साैंपा गया है. बता दें कि आईपीएस भारती काे सीएम फडणवीस का करीबी माना जाता है. देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. पिछले साल उन्हें मुंबई का स्पेशल पुलिस कमिश्नर भी नियुक्त किया गया था. मुंबई पुलिस के कमिश्नर बनाए जाने से पहले देवेन भारती मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के पद पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले अधिकारी भी थे.
 
मीडिया रिपाेर्ट्स के अनुसार आईपीएस अधिकारी देवेन भारती काे माैजूदा देवेंद्र फडणवीस सरकार के बेहद खास माना जाता है. इससे पहले 2014 से 2019 के बीच फडणवीस सरकार के कार्यकाल के दाैरान देवेन कई अहम पदाें पर तैनात रहे थे. वे गढ़चिराेली में एसपी के रूप में भी तैनात थे और बाद में उन्हाेंने अमरावती और अकाेला सहित महाराष्ट्र के कई जिलाें में बताैर एसपी अपनी सेवाएं दीं.उन्हाेंने 1998 से 2003 के बीच खुफिया विभाग में भी अपनी सेवाएं दीं.भारती ने अपने 29 साल के करियर में मुंबई शहर काे अपनी अधिकांश सेवाएं दी हैं. 2019 में लाेकसभा चुनाव के दाैरान, उन्हें कुछ महीनाें के लिए संयुक्त आयुक्त आर्थिक अपराध शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया और बाद में उन्हें महाराष्ट्र पुलिस के एटीएस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया.
Powered By Sangraha 9.0