म्हसाेबा उत्सव ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग संस्थाओं को आर्थिक सहायता

01 Aug 2025 14:32:10

bfbf 
शुक्रवार पेठ, 31 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

शुक्रवार पेठ में अखिल म्हसोबा उत्सव मंडई ट्रस्ट म्हसोबा उत्सव मना रहा है. महात्मा फुले मंडई (बुरुड आली) में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग प्रतिष्ठान (चिंचवड़ गांव) सुकन्या अंध महिलाश्रम, यशस्वी महिला सामाजिक संस्था इन तीन संस्थाओं को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई. कार्यक्रम में पुणे के सहपुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक अरुण घोडके, ट्रस्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल सूर्यवंशी, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष निवृत्ति जाधव और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष जिन संस्थाओं को जरूरत थी, उनकी मदद की गयी. मंडई म्हसोबा ट्रस्ट द्वारा अब तक जरूरतमंदों को 10 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है. धार्मिकता से विधायकता की ओर बढ़ने का यह कार्य सराहनीय है.  
Powered By Sangraha 9.0