यमुना उफान पर: खतरे के निशान से ढाई फीट नीचे

11 Aug 2025 14:07:18
 
 

Yamuna 
पहाड़ाें पर हाे रही बारिश से यमुना लबालब है. शनिवार सुबह वाॅटर वर्क्स पर यमुना खतरे के निशान से ढाई फीट नीचे थी. पिछले 24 घंटे में वाॅटर वर्क्स पर यमुना का जलस्तर 491.80 से बढ़कर 492.50 फीट हाे गया. हालांकि, रात में जलस्तर में कुछ कमी आई है.बारिश से यमुना पर बने बैराजाें पर पानी का दवाब बढ़ रहा है. ऐसे में बैराजाके जलाशयाें से नदी में पानी छाेड़ा जा रहा है. सिंचाई बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपाेर्ट के अनुसार शनिवार काे ओखला बैराज से 38,350 क्यूसेक पानी छाेड़ा गया.शुक्रवार काे डिस्चार्ज 57,657 क्यूसेकथा. मथुरा में पाेइया घाट पर यमुना खतरे के निशान काे पार कर गई है. यहां खतरे का निशान 165 मीटर है.शनिवार सुबह जलस्तर 165.26 मीटर दर्ज किया गया. गाेकुल बैराज सशनिवार सुबह 59,740 क्यूसेक पानी छाेड़ा गया. शुक्रवार काे यह डिस्चार्ज 46,433 क्यूसेक था. वाॅटर वर्क्स पर यमुना का न्यूनतम बाढ़ का स्तर 495 फीट है.
Powered By Sangraha 9.0