अमित साटम मुंबई भाजपा के अध्यक्ष बने

26 Aug 2025 15:01:31
 

BJP
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने साेमवार काे विधायक अमित साटम काे मुंबई भाजपा का अध्यक्ष चुना. वह मंत्री आशीष शेलार का स्थान लेंगे. आगामी बीएमसी चुनावाें की पृष्ठभूमि में, भाजपा ने देश की आर्थिक राजधानी की ज़िम्मेदारी साटम के कंधाें पर डाल दी है. इसलिए, यह स्पष्ट है कि यह चुनाव काफी प्रतिस्पर्धी हाेगा. साेमवार काे मुंबई में मुंबई और महाराष्ट्र के भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई. इस बैठक में अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमित साटम काे मुंबई का अध्यक्ष चुना गया.बाद में, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने आयाेजित एक संवाददाता सम्मेलन में उनके नाम की घाेषणा की.
Powered By Sangraha 9.0