राष्ट्रीय लोक अदालत में पुणे जिला राज्य में अव्वल

15 Sep 2025 14:44:35

ngnbg

पुणे, 14 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा पुणे जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष महेंद्र के. महाजन के मार्गदर्शन में शनिवार (13 सितंबर) को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पुणे जिले ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की. इस लोक अदालत में दर्ज 2,43,424 प्रकरणों में से 1,27,541 प्रकरण और विशेष अभियान के 17,560 सहित कुल 1,45,101 मामलों का निपटारा किया गया. इसके माध्यम से 665 करोड़ 44 लाख 81 हजार 621 रुपये की समझौता राशि वसूल की गई्‌‍. कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायाधीश महेंद्र के. महाजन ने किया, जबकि मुंबई उच्च न्यायालय की न्यायाधीश रेवती डेरे-मोहिते और संदीप मारणे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभकामनाएं दीं. लोक अदालत में दाखिल-पूर्व मामलों को बड़ी सफलता मिली. कुल 1,84,744 दाखिल-पूर्व प्रकरणों में से 1,03,066 मामलों का निपटारा हुआ और 98 करोड़ 25 लाख रुपये की तड़जोड़ राशि जमा हुई. वहीं, दाखिल दावे (पोस्ट लिटिगेशन) के 58,680 प्रकरणों में से 24,475 निपटाए गए और विशेष अभियान के तहत 17,560 मामलों का निपटारा किया गया. इसमें 567 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि वसूल हुई. इस लोक अदालत में बैंक कर्ज वसूली के 50,380, फौजदारी मामले 18,374, मोटर दुर्घटना दावा 35, विवाह विवाद 68, राजस्व 1,376, पानी कर 48,167 सहित विभिन्न श्रेणियों के मामलों का निपटारा 135 पैनलों के माध्यम से किया गया. न्यायमूर्ति महेंद्र के. महाजन ने कहा कि लोक अदालत केवल विवाद निपटाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह एक जनोन्मुख आंदोलन है जो न्यायपालिका पर लोगों का वेिशास और मजबूत करता है. सचिव, जिला विधि सेवा प्राधिकरण, सोनल पाटिल ने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे न्यायमूर्तियों, वकीलों, न्यायालयीन कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का अथक योगदान है. एक ही दिन में लगभग 1.45 लाख मामलों का निपटारा उल्लेखनीय उपलब्धि है. उन्होंने पुणे मनपा आयुक्त नवल किशोर राम, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, पिंपरी-चिंचवड़ महापौर शेखर सिंह, जिला परिषद सीईओ गजानन पाटिल समेत सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया.  
 
Powered By Sangraha 9.0