साेलापुर मंडल द्वारा ‘हमारी साझा ज़िम्मेदारी’ विषय पर सतर्कता संगाेष्ठी का आयाेजन

23 Sep 2025 16:04:28
 
 

rail 
 
भारतीय रेल द्वारा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक मनाए जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के क्रम में, मध्य रेल के साेलापुर मंडल ने 18 सितंबर 2025 काे एक महत्वपूर्ण सतर्कता संगाेष्ठी का आयाेजन किया. सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियाें में ईमानदारी और पारदर्शिता की भावना काे बढ़ावा देना था. संगाेष्ठी काे संबाेधित करते हुए, मध्य रेल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, नीरज कुमार दाेहरे ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक नैतिकता के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्हाेंने रेलवे के विभिन्न नियमाें और प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन दिया, ताकि दैनिक कार्याें में भ्रष्टाचार मुक्त कार्यशैली काे सुनिश्चित किया जा सके. इस सत्र के दाैरान, उप मुख्य सतर्कता अधिकारियाें ने केस स्टडीज के माध्यम से भ्रष्टाचार काे राेकने के तरीकाें पर विस्तृत जानकारी दी और अधिकारियाें काे नैतिक कार्य संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया.
 
 
Powered By Sangraha 9.0