सादड़ी समुदाय द्वारा 4, 10 और 11 जनवरी 2026 काे डाउनटाउन, गंगाधाम में आयाेजित वार्षिक ‘सादड़ी खेल महाेत्सव-2026 ’बड़े उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुआ. इस खेल महाेत्सव में पुणे और पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र के 3 से 70 वर्ष की आयु के लगभग 1,500 महिला और पुरुषाें ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. खेल काैशल काे बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयाेजित इस महाेत्सव में विभिन्न खेल श्रेणियाें में 950 से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज की गईं.महाेत्सव में क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाॅल, लिंगाेरचा (लगाेरी), वरिष्ठ नागरिकाें के लिए कैरम, फ्रिसबी और बच्चाें के लिए ट्रैक स्पर्धाएं शामिल थीं. सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियाें की सक्रिय भागीदारी के कारण पूरे कार्यक्रम में एक ऊर्जावान माहाैल बना रहा.गाैरतलब है कि सभी खिलाड़ियाें काे चार हाउसेस में विभाजित किया गया था. विभिन्न खेलाें में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विजयी हाउस काे हाउस ट्राॅफी प्रदान की गई. सभी काे, विशेषकर युवाओं काे एक साथ लाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से पिछले 30 वर्षाें से इस महाेत्सव का आयाेजन किया जा रहा है.हर साल इस महाेत्सव में पुणे में बसे लगभग 500 सादड़ी परिवाराें के 1,500 नागरिक शामिल हाेते हैं.