मेष

    26-Jan-2026
Total Views |
 

Horoscope 
 
इस सप्ताह मेष राशि वालाें के जीवन में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हाेगा. पुराने रुके हुए कार्याें में गति आएगी और आपके प्रयासाें का प्रतिफल अनुकूल मिलेगा. परिवार और मित्राें के साथ संबंध मधुर रहेंगे. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकाेण के कारण नए अवसर प्राप्त हाेंगे.
 
 कैरियर/बिजनेस : कैरियर में यह सप्ताह प्रगति का संकेत देता है. नाैकरीपेशा लाेगाें काे वरिष्ठ अधिकारियाें का सहयाेग मिलेगा. पदाेन्नति या नई जिम्मेदारी के अवसर बन सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े लाेगाें के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा. नए अनुबंध और साझेदारी से आर्थिक लाभ की संभावना है. पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हाेगा.
 
 रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी का सहयाेग आपके आत्मबल काे मजबूत करेगा. प्रेम संबंधाें में स्थिरता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. अविवाहित लाेगाें के लिए विवाह प्रस्ताव के याेग हैं.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव और थकान से बचें.खानपान में संयम रखें. याेग, प्राणायाम और ध्यान लाभकारी रहेंगे. पर्याप्त नींद लें और हल्का भाेजन करें.
 
 लकी डेट : 26, 27, 31
 
 कलर : पीला, लाल, सफेद
 
 लकी दिन : साेमवार, मंगलवार, रविवार
 
 सावधानी : अविवेकी निर्णय और जल्दबाज़ी से बचें. अनावश्यक खर्च से बचें और वाणी पर संयम रखें.
 
 उपाय : मंगलवार काे हनुमान जी काे गुड़-चना अर्पित करें. 108 बार ॐ हनुमते नमः मंत्र जप करें. जरूरतमंद काे लाल वस्त्र या गुड़ दान करें.