जाेकाेविच ने ग्रैंडस्लैम में नया रिकाॅर्ड बनाया

26 Jan 2026 15:48:46
 

bad 
 
सर्बिया के 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नाेवाक जाेकाेविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दाैरान ग्रैंडस्लैम में नया कीर्तिमान बनाया है. जाेकाेविच ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए तीसरे दाैर में बाेटिक वान डे जैंडस्चुल्प काे 6-3, 6-4, 7-6 से हराया.जाेकाेविच की यह ग्रैंडस्लैम के एकल मैचाें में 400वीं जीत है. वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.ऑस्ट्रेलियन ओपन में दर्ज की 102वीं जीत जाेकाेविच की वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में यह 102वीं जीत है. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनका जीत-हार रिकाॅर्ड 102-10 हाे गया, जाे इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक मैच जीत के मामले में राेजर फेडरर के करियर रिकाॅर्ड की बराबरी है. जाेकाेविच अब तक ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब 10 बार जीत चुके हैं, जाे किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है. 38 वर्षीय जाेकाेविच इस बार अपने करियर का 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं. वह अगर ऐसा करने में सफल रहे ताे सर्वकालिक सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे.
 
जैंडस्चुल्प के खिलाफ मुकाबले में जाेकाेविच शुरू से ही पूरी तरह नियंत्रण मनजर आए. तीसरे सेट में कुछ क्षणाें काे छाेड़कर उन्हें काेई खास परेशानी नहीं हुई.तीसरे गेम में वह फिसलकर काेर्ट पर गिर पड़े और बाद में 12वें गेम में उन्हें दाे सेट प्वाइंट का सामना करना पड़ा. तीसरे गेम के बाद चेंजओवर के दाैरान उन्हाेंने मेडिकल टाइमआउट लिया, जहां फिजियाे ने उनके दाएं पैर के अगले हिस्से पर टेप लगाया.उन्हाेंने इसके बाद एक शानदार फाेरहैंड विनर ने शुरुआती संकट काे टाल दिया. जाेकाेविच ने शानदार सर्व लगाकर टाईब्रेक तक पहुंचने के बाद सेट काे अपने नाम किया.रैंकिंग में सबसे ज्यादा समय तक शीर्ष स्थान पर रहे इस खिलाड़ी ने इसके साथ ही ग्रैंडस्लैम इतिहास में 3 अलग-अलग सतहाें पर 100 या उससे अधिक मैच जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनने का रिकाॅर्ड कायम किया.
Powered By Sangraha 9.0