इस सप्ताह इस सप्ताह कर्क राशि वालाें के जीवन में भावनात्मक संतुलन और आत्मविश्वास में वृद्धि हाेगी. पुराने उलझनाें से राहत मिलेगी और मन में शांति का अनुभव हाेगा. परिवार और अपनाें के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न हाेगा. यह समय पुराने अधूरे कार्याें काे पूरा करने और भविष्य की याेजनाएं बनाने के लिए अनुकूल है.
कैरियर/बिजनेस : नाैकरीपेशा लाेग वरिष्ठ अधिकारियाें का सहयाेग पाएंगे. पदाेन्नति या स्थान परिवर्तन के याेग हैं. व्यवसाय से जुड़े लाेगाें के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा. पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हाेगा. व्यापार विस्तार की याेजना सफल हाे सकती है. साझेदारी में संवाद बनाए रखना आवश्यक हाेगा.
रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी का सहयाेग आपके आत्मबल काे मजबूत करेगा. प्रेम संबंधाें में भावनात्मक जुड़ाव गहरा हाेगा.अविवाहित लाेगाें के लिए विवाह प्रस्ताव मिलने के याेग हैं.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. पेट और छाती से जुड़ी समस्या हाे सकती है. याेग, प्राणायाम और ध्यान लाभकारी रहेंगे. पर्याप्त नींद लें और नियमित व्यायाम करें खान-पान में संतुलन बनाए रखें और भारी, तला-भुना भाेजन कम करें.
लकी डेट : 26, 27, 31
कलर : पीला, लाल, सफेद
लकी दिन : साेमवार, मंगलवार, रविवार
सावधानी : भावनाओं में बहकर काेई बड़ा निर्णय न लें. अनावश्यक खर्च से बचें
उपाय : साेमवार काे भगवान शिव काे जल और दूध अर्पित करें. 108 बार ॐ नमः शिवाय जप करें. जरूरतमंद काे सफेद वस्त्र या चावल दान करें.