धनु

26 Jan 2026 14:53:28
 

Horoscope 
 
इस सप्ताह धनु राशि वालाें के जीवन में उत्साह, नई साेच और सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा. पुराने रुके कार्य पूरे हाेंगे और प्रयास सफल हाेंगे. परिवार और मित्राें के साथ संबंध मधुर रहेंगे. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि हाेगी और नए अवसर प्राप्त हाेंगे. यह समय अपने लक्ष्य की ओर सजग रहकर कदम बढ़ाने और भविष्य की याेजनाएं बनाने के लिए अनुकूल रहेगा.
 
 कैरियर/बिजनेस : नाैकरीपेशा लाेगाें काे वरिष्ठ अधिकारियाें का सहयाेग मिलेगा. पदाेन्नति या नई जिम्मेदारी की संभावना है. व्यवसाय में नए साैदे और अनुबंध लाभकारी रहेंगे. पुराने निवेश से लाभ हाेगा. व्यापार विस्तार की याेजना सफल रहेगी. साझेदारी में संवाद बनाए रखना आवश्यक है. सरकारी और कानूनी कार्याें में सफलता मिलने की संभावना है.
 
 रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी का सहयाेग मिलेगा. प्रेम संबंधाें में स्थिरता और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हाेगा. अविवाहित लाेगाें के लिए विवाह प्रस्ताव या प्रेम संबंधाें में सकारात्मक बदलाव हाेंगे. परिवार में खुशियाें का माहाैल रहेगा. मित्राें और संबंधियाें के साथ समय बिताने से मानसिक संताेष प्राप्त हाेगा.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अत्यधिक कार्यभार और मानसिक तनाव से बचें. जाेड़ाें और पीठ से जुड़ी समस्या हाे सकती है. याेग और ध्यान लाभकारी रहेंगे.पर्याप्त नींद और हल्का भाेजन लें.
 
 लकी डेट : 26, 27, 31
 
 कलर : पीला, लाल, सफेद
 
 लकी दिन : साेमवार, मंगलवार, रविवार
 
 सावधानी : जल्दबाज़ी और आवेश में निर्णय लेने से बचें. आर्थिक मामलाें में सतर्क रहें.
 
 उपाय : रविवार काे सूर्यदेव काे जल अर्पित करें. 108 बार ॐ सूर्याय नमः जप करें. जरूरतमंद काे फल या लाल वस्त्र दान करें.
Powered By Sangraha 9.0