इस सप्ताह इस सप्ताह वृष राशि वालाें के जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा रहेगी. पुराने तनाव दूर हाेंगे और मन में शांति अनुभव हाेगी. परिवार और मित्राें के साथ संबंध मधुर रहेंगे. सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्याें में सफलता और नए अवसर प्राप्त हाेंगे. यह समय साेच-समझकर निर्णय लेने और भविष्य की याेजना बनाने के लिए अनुकूल है.
कैरियर/बिजनेस : नाैकरीपेशा लाेग वरिष्ठ अधिकारियाें का सहयाेग पाएंगे.पदाेन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के याेग हैं. व्यवसाय में नए साैदे और अनुबंध लाभकारी रहेंगे. पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हाेगा. व्यापार विस्तार की याेजना सफल हाे सकती है. साझेदारी में संवाद बनाए रखना आवश्यक हाेगा.
रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी का सहयाेग मिलेगा. प्रेम संबंधाें में स्थिरता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. अविवाहित लाेगाें के लिए विवाह प्रस्ताव के याेग हैं. परिवार और मित्राें के साथ समय बिताने से मानसिक संताेष और ऊर्जा प्राप्त हाेगी.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव और हल्की थकान से बचें.खानपान संतुलित रखें. याेग और ध्यान लाभकारी रहेंगे. पर्याप्त नींद और हल्का पाैष्टिक भाेजन करें.
लकी डेट : 25, 29, 30
कलर : आसमानी, नीला, काला
लकी दिन : शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
सावधानी : अविवेकी निर्णय और जल्दबाज़ी से बचें. अनावश्यक विवाद से दूर रहें.
उपाय : शुक्रवार काे माता लक्ष्मी काे गुलाबी पुष्प अर्पित करें. 108 बार ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः जप करें. जरूरतमंद काे गुलाबी वस्त्र या भाेजन दान करें.