फिंगल की गुफा स्काॅटलैंड के एक द्वीप में स्थित है, यह समुद्र के ऊपर 69 मीटर ऊंची गुफा है. इसे देखकर लगता है यह किसी कला संग्रहालय में प्रदर्शित काेई कृति है. गुफा ज्वालामुखी के कारण बने बेसाल्ट स्तंभाें से बनी है. तट से गुफा की दूरी लगभग 1 किमी है. यहां जब लहरें गुफा से टकराती हैं, ताे मनमाेहक आवाज निकलती है.