भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के टिकट 8 मिनट में बिके

    03-Jan-2026
Total Views |
 
 

match 
 
 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हाेने जा रही है. इससे हाईवाेल्टेज मुकाबले काे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने काे मिल रहा है. बड़ाैदा में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के ऑनलाइन टिकट महज 8 मिनट में पूरी तरह बिक गए, जिससे साफ हाे गया कि विराट काेहली और राेहित शर्मा काे मैदान पर देखने की दीवानगी आज भी बरकरार है.
भारत और न्यूजीलंड के बीच के पहले वनडे के लिए ऑनलाइन टिकटाें की बिक्री 1 जनवरी काे इेज्ञचूडहेु वेबसाइट और ऐप पर शुरू हुई थी. रिपाेर्ट्स के मुताबिक, टिकट बिक्री शुरू हाेते ही फैंस टूट पड़े और देखते ही देखते 8 मिनट े अंदर सभी ऑनलाइन टिकट साेल्ड आउट हाे गए. हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि अभी सिर्फ ऑनलाइन टिकट ही बिके हैं. ऑफलाइन टिकट बिक्री की तारीखाें का ऐलान अभी नहीं हुआ है.
 
यह मुकाबला राेहित शर्मा और विराट काेहली का 2026 में पहला इंटरनेशनल मैच हाेगा. दाेनाें दिग्गज आखिरी बार दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीजमें नजर आए थे. टी-20 इंटरनेशनल से 2024 और टेस्ट क्रिकेट से 2025 में संन्यास लेने के बाद राेहित और विराट अब सिर्फ वनडे फाॅर्मेट में खेल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी लाेकप्रियता में काेई कमी नहीं आई है.शानदार फाॅर्म में हैं राेहीत और काेहली हाल के दिनाें में राेहित और विराट ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दाेनाें ने यह साबित कर दिया है कि सिर्फ एक फाॅर्मेट खेलने के बावजूद उनकी फाॅर्म और फिटनेस पर काेई असर नहीं पड़ा है. चयन समिति प्रमुख अजित अगरकर के 2027 वर्ल्ड कप काे लेकर दिए गए बयान के बाद भी दाेनाें ने मैदान पर अपने बल्ले से जवाब दिया है.