देशभक्ति पूर्ण माहौल में गणतंत्र दिवस मनाया

30 Jan 2026 14:45:29

b fsb f
पुणे, 29 जनवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पंजाबी कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में लायंस क्लब ऑफ पुणे पिंपरी-चिंचवड एवं पुणे ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण कर्नल नरेश गोयल, रियर एडमिरल आशीष पी. कुलकर्णी तथ विकास भरमल (पुलिस निरीक्षक, क्राइम, स्वारगेट पुलिस स्टेशन) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ्‌‍. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे उपस्थित नागरिकों में देशप्रेम की भावना और अधिक प्रबल हुई. इस अवसर पर पंजाबी कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष कश्मीर नागपाल, उपाध्यक्ष अरुण चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विरमित सिंह मैनी, ट्रस्टी पद्मेश दरगन एवं विनोद बजाज, लायंस क्लब ऑफ पूना चिंचवड़ की अध्यक्ष पीना मुजामदार सहित बड़ी संख्या में ट्रस्टीगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाती रही. एसोसिएशन की ओर से 200 जरूरतमंद नागरिकों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत मिली और मानवीय संवेदना का सशक्त संदेश दिया गया. समारोह के अंत में वक्ताओं ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने, सामाजिक एकता बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. पूरा कार्यक्रम अनुशासन, सौहार्द और उत्साह के साथ संपन्न हुआ.  

 
Powered By Sangraha 9.0