बुधवार पेठ स्थित श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट की ओर से उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भव्य रंगोली के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मंदिर के सामने 20x25 फीट के विशाल आकार में यह भव्य रंगोली बनाई गई है, जो रविवार (1 फरवरी) तक प्रदर्शित की जाएगी. ‘श्रीरंग कलादर्पण फाउंडेशन' के कलाकारों ने इस कलाकृति को साकार किया है. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एड. शिवराज कदम जहागीरदार, कार्यकारी ट्रस्टी एड. रजनी उकरंडे, कोषाध्यक्ष युवराज गाडवे, उत्सव प्रमुख महेंद्र पिसालख् उप उत्सव प्रमुख अक्षय हलवाई, ट्रस्टी एड. प्रताप परदेशी, डॉ. पराग कालकर, सुनील रुकारी, राजेंद्र बलकवड़े सहित सेवादारी और श्रद्धालु उपस्थित थे.