सारसबाग, 29 जनवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हर साल मनाए जाने वाले श्री महालक्ष्मी मंदिर (सारसबाग) के ब्रह्मोत्सव में इस वर्ष शैक्षणिक छात्रवृत्ति, धान्यतुला और पालकी उत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. श्री बंसीलाल रामनाथ अग्रवाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा श्री महालक्ष्मी मंदिर के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया गया है. यह उत्सव आगामी शनिवार (31 जनवरी) से सोमवार (2 फरवरी) के बीच मंदिर परिसर में संपन्न होगा. ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी अमिता राजकुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस अवसर पर पुणे के 300 से अधिक जरूरतमंद छात्रों को शैक्षणिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. राजस्थान के डीडवाना से अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य झालरिया पीठाधेीशर पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. ट्रस्ट के मुख्य संस्थापक ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल ने कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा.
जरूरतमंद 300 से अधिक छात्राओं की फीस ट्रस्ट भरेगा सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत पुणे के प्रमुख स्कूलों जैसे, हुजूरपागा कन्या शाला, रेणुका स्वरूप कन्या शाला, विद्या विकास विद्यालय प्रशाला, न्यू इंग्लिश स्कूल (तिलक रोड), मॉडर्न हाईस्कूल, अहिल्यादेवी कन्या शाला, विमलाबाई गरवारे हाईस्कूल, इन स्कूलों की 300 से अधिक जरूरतमंद छात्राओं की शैक्षणिक फीस ट्रस्ट द्वारा भरी जाएगी. यह कार्यक्रम शनिवार (31 जनवरी) को दोपहर 4:30 बजे मंदिर में आयोजित होगा