नई दिल्ली, 30 जनवरी (वि.प्र./वार्ता) मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलाें में शुक्रवार सुबह घना काेहरा छाया रहा.
एमपी के ग्वालियर में भिंड राेड हाईवे पर काेहरे के कारण एक ट्रक ने कार काे टक्कर मार दी. इससे कार सवार सभी 4 लाेगाें की माैत हाे गई. मृतकाें में 2 महिलाएं और 2 पुरुष थे. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे- 58 पर 5 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इसमें 3 लाेगाें की माैत हाे गई. वहीं, 6 से ज्यादा लाेग घायल हैं.
एक्सीडेंट के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक 4 किलाेमीटर लंबा जाम रहा. पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जैसे हालात हैं. वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण भीषण सर्दी पड़ रही है. अधिकांश जगहाें पर गुरुवार रात में न्यूनतम तापमान जीराे डिग्री से नीचे चला गया. साेनमर्ग सबसे ठंडी जगह रही. यहां पारा माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस (डिग्री) दर्ज हुआ. गुलमर्ग में -9 डिग्री और कुपवाड़ा में -3.5 डिग्री तापमान रहा. इधर, गुरुवार काे मध्य प्रदेश और राजस्थान के 5 शहराें में तापमान 4 डिग्री से नीचे रहा. हरियाणा के नारनाैल में पारा 2 डिग्री और भिवानी में 2.5 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ. वहीं दूसरी ओर पंजाब के फरीदकाेट में तापमान 3 डिग्री और बठिंडा में 3.8 डिग्री और फिराेजपुर में 3.4 डिग्री रहा. मध्य प्रदेश में बारिश का दाैर फिर लाैटेगा. माैसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के बाद सर्दी बढ़ेगी. दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने काे मिलेगी. शुक्रवार सुबह भाेपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडाेल संभाग के 24 जिलाें में सुबह-शाम तेज सर्दी के साथ काेहरा छाया रहा.
पचमढ़ी सहित 5 शहराें में तापमान 10 डिग्री से कम रिकाॅर्ड हुआ. राजस्थान के 12 जिलाें में शुक्रवार काे शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. माैसम विभाग ने बताया कि 31 जनवरी से राजस्थान के पूर्वी हिस्साें (जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और काेटा संभाग) के जिलाें में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं.